DHANU & PIECES 2023- Love & Career💝 | Meen Bhavishyafal 💣| sagittarius-pisces Bhavishyafal |राशिफल
https://www.jyotishgher.in1. मीन राशि का अच्छा समय कब आएगा 2023?
साल 2023 के नवंबर और दिसंबर महीने मीन राशि के लिए लाभकारी साबित होंगे।
2. मीन राशि वाले 2023 में कैसे रहेंगे?
2023 में मीन राशि के जातक ज़्यादातर तो परेशान रहने वाले हैं, लेकिन बीच-बीच में उन्हें अच्छा समय देखने को भी मिलेगा।
3. मीन राशि वालों को कौन सा धंधा करना चाहिए?
मीन राशि के जातकों को फुटवियर मैनुफैक्चरिंग, कॉस्मेटिक्स, मार्केटिंग एजेंसी और म्यूज़िक आदि से जुड़े व्यवसाय करने चाहिए।
4. मीन राशि का दुश्मन कौन है?
मीन राशि का सबसे बड़ा दुश्मन वृषभ राशि को माना जाता है।
5. मीन राशि का जीवनसाथी कौन है?
मीन राशि वालों के लिए धनु राशि का पार्टनर सबसे उत्तम माना जाता है।
6. मीन राशि के देवता कौन है?
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं।
मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं,जो कि वर्ष की शुरुआत में आपकी ही राशि मीन में उपस्थित रहेंगे और 22 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। हालांकि 28 मार्च को देव गुरु बृहस्पति अपनी अस्त अवस्था में आ जाएंगे और उनके शुभ फलों में कमी आएगी तथा 27 अप्रैल को जाकर में पुनः उदय होंगे। बृहस्पति तारा के उदय की स्थिति बनेगी और 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति अपने मित्र ग्रह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। जहां उपस्थित होकर वह आपके छठे भाव आठवें भाव और दसवें भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। इसी दौरान 4 सितंबर से 31 दिसंबर तक देव गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में रहेंगे और साल के अंतिम दिन अर्थात 31 दिसंबर को वह मार्गी हो जाएंगे।
कर्मफल दाता शनि जो कि आपके एकादश और द्वादश भाव के स्वामी हैं वर्ष की शुरुआत में तो एकादश भाव में रहेंगे और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होती रहेगी। लेकिन 17 जनवरी को वह आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे, यहां से एक तरफ तो आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आमदनी में कमी दिखाई देने लगेगी लेकिन दूसरी तरफ आप की विदेश यात्रा की संभावना को भी बढ़ेगी।
बृहस्पति और शनि का संयुक्त गोचर जिसे दोहरा गोचर भी कहते हैं ,बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि यह जीवन में अनेक कार्यों को करने वाला होता है 17 जनवरी तक बृहस्पति और शनि के प्रभाव से आप का प्रथम भाव सक्रिय रहेगा। जब देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को आप के द्वितीय भाव में चले जाएंगे और शनि तब तक आपके द्वादश भाव में आ चुके हैं, तब आपकी राशि से द्वितीय भाव विशेष रूप से प्रभावी रहेगा और उससे संबंधित फल मिलने की संभावना बहुत अधिक होगी।
राहु और केतु जो अपनी विशेष चाल और प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, वर्ष की शुरुआत में क्रमशः आप के तीसरे और नवमे भाव में होंगे लेकिन 30 अक्टूबर को राहु आपके द्वितीय भाव में मीन राशि में और केतु कन्या राशि में आपके अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। जब देव गुरु बृहस्पति अप्रैल के महीने में आप के तीसरे भाव में गोचर करेंगे, उस समय पर सूर्य और राहु भी वहां पर मौजूद होंगे। मई से अगस्त के बीच गुरु - चांडाल दोष का प्रभाव भी तीसरे भाव में देखने को मिलेगा। इस प्रकार यह वर्ष कुछ उथल-पुथल से भरा हो सकता है।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vedicastro.jyotishghar&hl=en_IN&gl=USशनि, बृहस्पति, राहु और केतु ग्रहों के गोचर के बारे में तो हमने आपको बता दिया, इसके अलावा अन्य अभी कुछ मुख्य ग्रह हैं जो अपने गोचर काल में विभिन्न प्रकार के परिणाम देते रहेंगे। इनमें सूर्य का गोचर महत्वपूर्ण रहेगा और मंगल भी विशेष चाल से आप को प्रभावित करेंगे। अन्य ग्रह जैसे शुक्र और बुध भी जल्दी-जल्दी गोचर करके अपनी राशियां बदलते हुए आपके ऊपर अलग-अलग तरह के प्रभाव डालते रहेंगे, और उससे आपके जीवन में अनेक अच्छे - बुरे बदलाव आएंगे।
आपके लिए मीन राशिफल 2023 (Meen Rashifal 2023) के अनुसार जनवरी का महीना आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। वक्री मंगल तीसरे भाव में आपको साहस और पराक्रम देंगे तो शनि महाराज एकादश भाव में बैठकर आपको अच्छी आमदनी प्रदान करेंगे। शुक्र का प्रभाव भी एकादश भाव पर होने से आपकी आमदनी अच्छी होने के योग बनेंगे, लेकिन जनवरी का उत्तरार्ध खर्चों से भरा हो सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
Dhanu Rashi Varshik Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। गुरु ग्रह को वृद्धि, समृद्धि, का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह सकारात्मक विराजमान होते हैं, वह व्यक्ति को आध्यात्म में रूचि होती है। वह व्यक्ति आस्तिक होता है। सात ही उसको गूढ़ विषयों की जानकारी होती है।
https://dai.ly/x8g3ydsवहीं अगर हम वहीं अगर धनु राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में सूर्य- बुध का बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं दूसरे भाव में शनि और शुक्र स्थित हैं। वहीं चतुर्थ भाव में गुर ग्रह विराजमान हैं और पंचम भाव में राहु और चंद्रमा की युति बन रही है। साथ ही छठे भाव में मंगल और 11वें भाव में केतु ग्रह विराजमान हैं। वहीं साल की शुरुआत में शनि देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही गुरु ग्रह अप्रैल में आपकी राशि से पंचम भाव में आ जाएंगे। अक्टूबर के अंत में राहु ग्रह चतुर्थ भाव और केतु दशम भाव में आ जाएंगे। आइए जानते हैं धनु राशि (Dhanu Rashifal 2023) वालों को साल 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…
धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Dhanu Zodiac In 2023)
वैदिक ज्योतिष अनुसार साढ़ेसाती हटके के बाद ढाई साल आपके बहुत अच्छे गुजरेंगे। इसलिए इसलिए आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। क्योंकि शनि देव भाग्य स्थान को देख रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह लाभ स्थान को देख रहे हैं। इसलिए निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं। लेकिन शुभ कार्यों में खर्च होगा। जैसे- आप प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।
धनु राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married Life And Relationship Of Dhanu Zodiac In 2023)
आप लोगों को इस साल प्रेम- प्रसंग में सफलता मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस साल आपको विवाह हो सकता है। योग अप्रैल से लेकर दिसंबर तक बन रहा है। क्योंकि गुरु ग्रह अप्रैल से पंचम भाव में गोचर करेंगे। वहीं अगर आप प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिजन नहीं मान रहे थे, तो अप्रैल से बाद से चीजें सामान्य होती हुई दिख रही हैं। गुरु ग्रह आपको संतान सुख दे सकते हैं। वहीं शनि देव का भी इस साल आपको आशीर्वाद मिलेगा।
धनु राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Dhanu Zodiac In 2023)
साल 2023 छात्रों के लिए विशेष लाभकारी स्थिति बन रही है। मार्च के बाद से उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। जो छात्र इस साल में शिक्षा पूरी करने जा रहे हैं। उनको इस साल में नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही कहीं एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इच्छा पूरी हो सकती है।